मेरी माँ
सबसे पहले मैं जो बोला,
वह शब्द था माँ -
उठकर चलना सिखाया
जिसने,
वह है मेरी माँ।
सबसे ज्यादा प्यार है करती,
मुझसे मेरी माँ।
डांटती है पर फ़िर भी अच्छी,
लगती मेरी माँ।
सच्चाई का सबक सिखाती,
वह है मेरी माँ।
आओ आकर गले लगाओ,
मुझको मेरी माँ।
मेरी माँ जैसी ही प्यारी,
होती होंगी सबकी माँ।
Comments
Post a Comment