फीका बचपन

चाकलेट और टॉफी के बिन,
फीका है मेरा बचपन।
पेट भरा है लेकिन,
खाने को करता है मन।
दोस्तों में बांटू गिन-गिन,
अपने लिए रख लूँ चुन-चुन।
पापा कहते मुझसे छीन-
दांतों में घिसो मंजन।
दांतों को देती है सड़न,
फ़िर भी है ये मुझे पसंद।
चाकलेट और टॉफी के बिन,

फीका है मेरा बचपन।

Comments

Popular posts from this blog

गधे के पूत यहाँ मत मूत

लावारीस वस्तुओं को न छुएं।

समानता धर्म है