मकई के चिकली चकई के मिकली

मकई के चिकली चकई के मिकली

सज - धज कर के निकली मछली
शादी में जाने को मचली
चींटी बोली , '' सुन री मछली...
मत जाओ तुम हकली।''

मकई के चिकली चकई के मिकली

बाल खोल कर चींटी चली
मकड़ी बोली , '' यदि हवा चली...
बाल तुम्हारे हैं नकली
उड़ जायेंगे टकली।''

मकई के चिकली चकई के मिकली
मकड़ी अकड़ी आगे बढ़ी
दुल्हन तो मक्खी निकली
चरों तरफ़ मची भगदड़
भागो मकड़ी है असली


मकई के चिकली चकई के मिकली

Comments