बस इतनी सी बात
अपना धर्म ही नंबर वन है-
बाकी सब हैं नीचे,
अपनी जाति सबसे आगे-
बाकी सब हैं पीछे।
इसमें नफरत का बीज छुपा है-
बस इतनी सी बात।
गर्व से कहो, हिन्दू हम हैं-
मुस्लिम भी क्या किसी से कम हैं।
सिक्खों की है शान निराली-
ईसाईयों में फ़ैली खुशहाली।
इंसां पर लेबल चिपके हैं-
बस इतनी सी बात।
न मैं हिन्दू, न मैं मुस्लिम-
न मैं सिख, ईसाई हूँ,
न ही मेरी जाति भी कोई-
मैं तो सबका भाई हूँ।
चर्चा जाति-धर्म की छोड़ें-
बस इतनी सी बात।
Comments
Post a Comment