मैं हूँ आधार
मैं हूँ आधार
आधार की वेबसाइट पर जाकर अपने क्षेत्र के आधार केंद्र ढूंढ लिए और चल दिए अपने आधार नंबर को मोबाइल नंबर से लिंक कराने। आखरी तारिख ३१ मार्च है। सरकार ने बैंकों में केंद्र बनाये है। मेरे इलाके में सभी पास पास ही हैं।
पहले केंद्र में कर्मचारी नहीं था। हेल्प डेस्क ने बताया कि वह तीन दिन बाद आएगा।
दूसरे केंद्र में सौ लोगों की लाइन थी और काम केवल १५ का होना है।
तीसरे केंद्र में बताया गया की परसों सुबह पाँच बजे आधार नंबर लेकर नामांकन करवाया जा सकता है। १५ लोगों का नाम लिस्ट में लिखा जायेगा। उन्हें परसों के तीसरे दिन का समय मिलेगा। उसी दिन उन्हें फॉर्म मिलकर कार्यवाही शुरू होगी।
चौथे केंद्र वाले अपॉइंटमेंट दे रहे थे। थोड़ी कोशिश में ही मुझे ४ जून शाम ४ बजे का अपॉइंटमेंट मिल गया।
पांचवे केंद्र ने मुझे २ जुलाई को बुलाया।
छठे केंद्र में कर्मचारी ने बताया की पासवर्ड नहीं मिलने की वजह से उनका कार्य बंद है। कब शुरू होगा, कह नहीं सकते।
मैं ख़ुशी ख़ुशी घर वापस लौट आया।

Comments
Post a Comment