Naa-Ree
ना-री
सच तो ये है -
कि मैं सोती हूँ,
अपने छोटे से परिवार में
मगन होती हूँ,
आदत है -
चुप रहने की-
अकेले में बस, रोती हूँ।
और अगर मुखरित हो जाऊं-
किसे कहूँ?
किसके आगे झोली फैलाऊं ?
सच तो ये है-
मेरी धड़कन-
मेरी तड़पन -
सुनता कौन?
सच तो ये है-
मेरी चुप्पी ने-
इन शैतानों को
हैवान बनाया है।
मानवता पर घाव लगाया है।
किन्तु मौन-
अब और नहीं-
मेरे पास 'साधन' है।
अब दूर तलक मैं-
सुनी जाती हूँ।
सच तो ये है-
बनकर 'एक'-
शैतानों को सबक सिखाना-
हैवानों को मिटाना है।
'Media'

Comments
Post a Comment