क्या लिखूं ?
किस विषय पर लिखूं ?
किन शब्दों को चुनूं ?
पानी की किल्लत,
बिजली की दिक्कत,
बम की अफवाह,
एम् पी की तनख्वाह,
आखिर किस विषय पर लिखूं ?
सिनेमा में बढ़ने वाली हिंसा,
टी वी में सास बहू का kissa ,
शहर में उत्सव मनाते लोग,
लाल बत्ती पर भीख मांगते लोग,
कौन सा पात्र चुनूं ?
किस विषय पर लिखूं ?
कर्फ्यू की घबराहट,
मंहगाई की आहट,
शहर में बढ़ते बलात्कार,
वेश्याओं के अधिकार,
किसका पक्ष लूँ ?
किस विषय पर लिखूं ?
बेराजगारों का शोषण,
दिनोदिन बढ़ता प्रदूषण,
राजनेतिक घोटाले,
दुकानों पर ताले,
कहाँ से शुरू करूँ ?
आखिर किस विषय पर लिखूं ?
मौसम का हाल,
बेंकों की हड़ताल,
चित्रों की प्रदर्शनी,
समाचारों में सनसनी,
किसको छोड़ दूँ ?
किस विषय पर लिखूं ?
विवाहेतर प्रेम सम्बन्ध,
मुनिश्री का प्रवचन,
उठता गिरता सेंसेक्स,
या फ़िर कोरा सेक्स,
किस पर रचना गढ़ूं ?
किस विषय पर लिखूं ?
स्त्रियों पर होते अत्याचार,
क्रिकेट में जीत या हार,
जबरन बाल मजदूरी,
किसानों की मज़बूरी,
दुविधा से कैसे बचूं ?
किस विषय पर लिखूं ?
किन शब्दों को चुनूं ?
पानी की किल्लत,
बिजली की दिक्कत,
बम की अफवाह,
एम् पी की तनख्वाह,
आखिर किस विषय पर लिखूं ?
सिनेमा में बढ़ने वाली हिंसा,
टी वी में सास बहू का kissa ,
शहर में उत्सव मनाते लोग,
लाल बत्ती पर भीख मांगते लोग,
कौन सा पात्र चुनूं ?
किस विषय पर लिखूं ?
कर्फ्यू की घबराहट,
मंहगाई की आहट,
शहर में बढ़ते बलात्कार,
वेश्याओं के अधिकार,
किसका पक्ष लूँ ?
किस विषय पर लिखूं ?
बेराजगारों का शोषण,
दिनोदिन बढ़ता प्रदूषण,
राजनेतिक घोटाले,
दुकानों पर ताले,
कहाँ से शुरू करूँ ?
आखिर किस विषय पर लिखूं ?
मौसम का हाल,
बेंकों की हड़ताल,
चित्रों की प्रदर्शनी,
समाचारों में सनसनी,
किसको छोड़ दूँ ?
किस विषय पर लिखूं ?
विवाहेतर प्रेम सम्बन्ध,
मुनिश्री का प्रवचन,
उठता गिरता सेंसेक्स,
या फ़िर कोरा सेक्स,
किस पर रचना गढ़ूं ?
किस विषय पर लिखूं ?
स्त्रियों पर होते अत्याचार,
क्रिकेट में जीत या हार,
जबरन बाल मजदूरी,
किसानों की मज़बूरी,
दुविधा से कैसे बचूं ?
किस विषय पर लिखूं ?
Comments
Post a Comment