उडी पतंग

ठुमक-ठुमक कर चली पतंग,
आसमान पर चढ़ी पतंग,
झूम-झूम कर इतराती-
नभ में मोती सी जड़ी पतंग।
चरखी मंझा डोर के संग,
है जमीं में गाड़ी पतंग।
सर-सर, फार-फार, सबसे टक्कर,
इधर लपक कर, उधार झपट कर,
किस-किस से है लड़ी पतंग।
ठुमक-ठुमक कर चली पतंग,
आसमान पर चढ़ी पतंग।

Comments

Popular posts from this blog

गधे के पूत यहाँ मत मूत

लावारीस वस्तुओं को न छुएं।

समानता धर्म है